Monday, 24 March 2014

आसाराम प्रकरण: व्यथित पीड़िता का मीडिया से सामना

आसाराम प्रकरण: व्यथित पीड़िता का मीडिया से सामना

शाहजहांपुर। आसाराम के खिलाफ न्याय की लड़ाई में सरकारी गवाह के रूप में संबल देने वाले हमदर्दो का दर्द देख बहादुर बेटी व्यथित हो गई है। गवाहों की हिम्मत बढ़ाने तथा आसाराम को उसके किए की सजा दिलाने के लिए पीड़िता ने मीडिया का सामना किया। कहा कि जमानत पाने के लिए आसाराम ने गवाहों को परेशान कराना शुरू कर दिया है। लेकिन उनके अरमान पूरे नहीं होंगे और किए की सजा जरूर मिलेगी।
मंगलवार को मीडिया से मुखातिब बहादुर बेटी ने कहा माता-पिता आसाराम को भगवान मानकर पूजते थे। वह खुद उन्हें गुरु के साथ ही अभिभावक मान कर भरोसा करती रही। लेकिन आसाराम ने मां-बाप के विश्वास का कत्ल कर दिया। जिन लोगों ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई में साथ दिया, उन्हें आसाराम ने षड्यंत्र में फंसाने की कोशिश की।
पीड़िता ने पिता ने बताया कि दुष्कर्म प्रकरण के सरकारी गवाह महेंद्र चावला, अमृत प्रजापति और सतीश बाधवानी के खिलाफ आसाराम के इशारे पर अलग-अलग अदालतों में यौन उत्पीड़न का ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। गवाहों को गवाही देने से रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पानीपत गुजरात निवासी महेंद्र चावला के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज कराकर परेशान करने की कोशिश की गई है। पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी ने गवाहों को परेशान किए जाने पर मीडिया का सामना करने की खुद पेशकश की। कहा कि आसाराम को किए की सजा दिलाने के लिए वह और उनका परिवार अंतिम सांस तक लड़ता रहेगा।

Source : http://www.jagran.com/news/national-asaram-issue-victim-came-in-front-of-media-10975408.html

No comments:

Post a Comment