Tuesday, 1 April 2014

आसाराम बापू के आश्रम पर चला बुलडोजर....

आसाराम बापू के आश्रम पर चला बुलडोजर......

जयपुर: लंबे इंतजार के बाद जेडीए ने गोनेर रोड गोविंदपुरा रोपाड़ा स्थित आसाराम बापू आश्रम पर बुलडोजर चला ही दिया। जेडीए की करीब पौने सात बीघा भूमि से जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने अवैध निर्माण हटाया। इसमें औषधालय, सत्संग स्थल, कुटिया, किचन के सामने की दीवार और गेहूं की खेती के लिए की गई तारबंदी को हटाया। 
 
जेडीए ने स्कूल और हॉस्टल को सील कर रखा है, जिस पर सरकार के स्तर पर निर्णय होना बाकी है करीब ढ़ाई घंटे चली कार्रवाई में सबसे पहले आसाराम आश्रम के पीछे बनी कुटिया की दीवार को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। इसके बाद आश्रम के दो हिस्सों में की गई तारबंदी के साथ-साथ पक्के निर्माण हटाए गए। प्रवर्तन दस्ते की कार्रवाई के दौरान आश्रम ट्रस्ट की ओर से भी अपने स्तर पर अतिक्रमणों को हटवाया गया। जेडीए की कार्रवाई का आश्रम ट्रस्ट की ओर से कोई विरोध नहीं किया गया। 
 
आश्रम संचालक रमेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि आश्रम ने खुद की खाली जमीन पर ही स्कूल और हॉस्टल का निर्माण किया है। तत्कालीन पटवारी की ओर से की गई पैमाइश के आधार पर ये निर्माण किए गए थे। ऐसे में सरकार के स्तर पर जो भी फैसला होगा, वह हमें मंजूर है। जेडीए की जिस जमीन पर हॉस्टल और स्कूल का निर्माण किया गया है, उसे जेडीए ने सील किया है। आसाराम बापू आश्रम ट्रस्ट की ओर से इस जमीन को खरीदने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। जिस पर राय सरकार के स्तर पर फैसला लिया जाना है।
 
SOURCE:  http://www.punjabkesari.in/news/article-230387

आसाराम फंसे, हमला करने वाला पकड़ा

आसाराम फंसे, हमला करने वाला पकड़ा
अहमदाबाद। गुजरात की सूरत पुलिस ने दो बहनों के साथ बलात्कार के मामले में आसाराम के खिलाफ अहम गवाह पर हमला करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां बताया कि हमलावर अर्जुन को राजस्थान के पाली इलाके में स्थित एक आश्रम से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सूरत पुलिस ने पिछले सप्ताह हमले के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह एक गिरोह से ताल्लुक रखते हैं जिसने इस मामले के गवाहों की एक सूची बना रखी है। वह मामले को कमजोर करने की साजिश के तहत गवाहों को निशाना बना रहे हैं। गौरतलब है कि आसाराम के खिलाफ बलात्कार के मामले में अहम गवाह दिनेश चंदूभाई भावचंदानी पर सूरत के वेसू में गत 16 मार्च को हमला हुआ था। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि दिनेश पर इस संदेह में हमला किया गया कि वह आसाराम और उसके पुत्र नारायण साई के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली दो बहनों की मदद कर रहा है। - See more at: http://rajasthanpatrika.patrika.com/news/rape-case-against-asaram-bapu-police-arrest-one-attacker-/1137187.html#sthash.kRbjyf47.dpuf
 

आसाराम खूब खाते,मसाज कराते हैं...

आसाराम खूब खाते,मसाज कराते हैं...

जोधपुर। पिछले दिनों से आसाराम के खराब स्वास्थ्य को लेकर मीडिया सहित हर तरफ काफी खबरें आ रही थी। खुद आसाराम भी कोर्ट के साथ-साथ अपने भक्तों को भी यही कहते आए हैं कि वे काफी बीमार हैं। शायद इसीलिए उनको जोधपुर के एक आयुर्वेद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन गुरूवार को मीडिया में इस बारे में कुछ और ही सच्चाई सामने आने से उनके इस झूठ का पर्दाफाश हो गया है।
एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में बताया जा रहा है कि आसाराम असल में झूठ बोल रहे हैं ओर बीमारी का बहाना बना रहे हैं। उनको कुछ नहीं हुआ है और वे केवल बीमारी का बहाना ही बना रहे हैं। स्टिंग ऑपरेशन में आसाराम की सुरक्षा में लगे थानाघिकारी जीएस चौधरी को साफ तौर पर कहते हुए बताया गया कि आसाराम रोजाना खूब खा-पी रहे हैं और जम कर वर्जिश कर रहे हैं।
बताया गया है कि उनका एक खास चेला अमित यादव उनके लिए इस अस्पताल में दिन में तीन बार खाना लाता है ओर आसाराम रोज सुबह 4 बजे उठ कर 50 दंड पेलते हैं। ताजे फल-सब्जियां खाकर वे काफी तरोताजा दिखाई दे रहे हैं।
आयुर्वेद विश्वविद्यालय स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में भर्ती नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी आसाराम के रक्त की जांच रिपोर्ट मंगलवार को आ गई थी। इसमें सब कुछ सामान्य पाया गया था और उनको केवल स्लिप डिस्क की बीमारी बताई गई थी। इसीलिए आसाराम को आयुर्वेद इलाज और मसाज के द्वारा आराम दिलाने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन अब इस स्टिंग ऑपरेशन के दौरान इस बात का भी खुलासा हो गया कि यह सब आसाराम और उनके भक्तों की ओर से बोला गया झूठ ही था और देखा गया कि आसाराम को यह मसाज और इलाज काफी रास आ रहा है और वे इसका भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
Source : http://www.khaskhabar.com/hindi-news/National-rajasthan-news-asaram-bapu-admitted-to-hospital-eats-well-takes-massages-22519736.html


Asaram case: court says victim a minor

Asaram case: court says victim a minor

In yet another jolt to self-styled godman Asaram, lodged in the Jodhpur jail in connection with the sexual assault of a minor girl, a local court on Saturday rejected his plea claiming the victim is not a minor.
While rejecting the application filed by Asaram, district and sessions judge (Jodhpur rural) Manoj Kumar Vyas said that documents related to the victim’s age produced by the prosecution are reliable and establishing that the victim is not a major.
“Age of the victim shown in her matriculation certificate is sufficient to establish her being a minor,” Vyas observed in his judgment.
Asaram’s counsel Omkar Singh Lakhawat, through an application filed on March 25 last, had raised question over jurisdiction of the court hearing the case under various sections of the Prevention of Child from Sexual Offences (POCSO) against the godman.
He produced two documents including a school certificate of the victim when she was admitted to the nursery class, which shows the date of birth of the victim as August 6, 1995 and an LIC policy document showing her birth in 1994.
“These documents are showing that the victim is a major and Asaram cannot be prosecuted under the POCSO Act,” Lakhawat had argued before the court. But prosecution lawyers told that the court that a certificate issued by the secondary education board is a valid document to certify her age.
Asaram is lodged in the Jodhpur Central Jail since September 2 last year after he was booked for the sexual assault on a minor girl on August 21, 2013.

Source : http://www.hindustantimes.com/india-news/jaipur/asaram-case-court-says-victim-a-minor/article1-1201924.aspx

Monday, 24 March 2014

आसाराम प्रकरण: व्यथित पीड़िता का मीडिया से सामना

आसाराम प्रकरण: व्यथित पीड़िता का मीडिया से सामना

शाहजहांपुर। आसाराम के खिलाफ न्याय की लड़ाई में सरकारी गवाह के रूप में संबल देने वाले हमदर्दो का दर्द देख बहादुर बेटी व्यथित हो गई है। गवाहों की हिम्मत बढ़ाने तथा आसाराम को उसके किए की सजा दिलाने के लिए पीड़िता ने मीडिया का सामना किया। कहा कि जमानत पाने के लिए आसाराम ने गवाहों को परेशान कराना शुरू कर दिया है। लेकिन उनके अरमान पूरे नहीं होंगे और किए की सजा जरूर मिलेगी।
मंगलवार को मीडिया से मुखातिब बहादुर बेटी ने कहा माता-पिता आसाराम को भगवान मानकर पूजते थे। वह खुद उन्हें गुरु के साथ ही अभिभावक मान कर भरोसा करती रही। लेकिन आसाराम ने मां-बाप के विश्वास का कत्ल कर दिया। जिन लोगों ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई में साथ दिया, उन्हें आसाराम ने षड्यंत्र में फंसाने की कोशिश की।
पीड़िता ने पिता ने बताया कि दुष्कर्म प्रकरण के सरकारी गवाह महेंद्र चावला, अमृत प्रजापति और सतीश बाधवानी के खिलाफ आसाराम के इशारे पर अलग-अलग अदालतों में यौन उत्पीड़न का ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। गवाहों को गवाही देने से रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पानीपत गुजरात निवासी महेंद्र चावला के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज कराकर परेशान करने की कोशिश की गई है। पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी ने गवाहों को परेशान किए जाने पर मीडिया का सामना करने की खुद पेशकश की। कहा कि आसाराम को किए की सजा दिलाने के लिए वह और उनका परिवार अंतिम सांस तक लड़ता रहेगा।

Source : http://www.jagran.com/news/national-asaram-issue-victim-came-in-front-of-media-10975408.html

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate|) ने आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate|) ने आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया.....

प्रवर्तन निदेशालय ने चांदखेड़ा स्थित आश्रम चलाने वाले आसाराम और उनके लोगों के खिलाफ आज धन शोधन रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया.
प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि मामला तब दर्ज किया गया जब सूरत पुलिस ने मामले को कमजोर करने के लिए आसाराम के पुत्र नारायण साई द्वारा चार महीने पहले 13 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का भुगतान करने के एक षड्यंत्र का भंडाफोड़ किया.
प्रवर्तन निदेशालय एक यौन उत्पीड़न मामले में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम और उनके पुत्र नारायण साई से जुड़े विभिन्न व्यक्तियों से आठ करोड़ रूपये नकद बरामद होने के बाद इस इस मामले की धन शोधन के कोण से जांच कर रहा है.
निदेशालय ने आज अंतत: आसाराम और उनके लोगों के खिलाफ भारत में अपने आश्रम चलाने के लिए औपचारिक तौर पर शिकायत दर्ज कर ली. चूंकि सूरत पुलिस द्वारा जब्त नकदी का कोई हिसाब किताब नहीं है, निदेशालय का मानना है कि आसाराम और उनके आश्रम कथित तौर पर भारत और विदेश में अपने नेटवर्क के जरिये धन शोधन गतिविधियों में लिप्त हैं.
सूत्रों ने कहा कि निदेशालय के अधिकारी आसाराम के अहमदाबाद स्थित आश्रम में छापे मार सकते हैं.

Source : http://aajtak.intoday.in/story/enforcement-directorate-lodges-case-against-asaram-bapu-1-758421.html

ED files case against Asaram under Money Laundering Act

ED files case against Asaram under Money Laundering Act

Ahmedabad: The Enforcement Directorate (ED) has finally lodged a complaint against self-styled godman Asaram Bapu and his men for illegally running his ashram in Chandkheda.

A case has been lodged against him under the Prevention of Money Laundering Act.

The case was lodged after the Surat police unearthed a conspiracy by his son Narayan Sai to pay a Rs 13-crore bribe to weaken their case four months ago, the ED officials said.

The ED has been investigating the money laundering angle after the Surat police recovered Rs 8 crore in cash from different people associated with Asaram (72), who is currently lodged in a Jodhpur jail in connection with a sexual assault  case, and his son Narayan Sai.

On Friday,  the ED finally lodged a formal complaint against Asaram and his people for running his ashrams in India, they said.

Since the cash recovered by the Surat police remained unaccounted for, the ED believed that Asaram and his ashrams are allegedly involved in money laundering activities through their network in and outside India.

Sources said ED officials may conduct search operations at Asaram's ashram in Ahmedabad as well as other places to find out the source of their income, who gave them the money, how such transactions are made and who else are involved in transferring such huge amounts of cash.

Since Asaram's empire stretches beyond Indian boundaries, sources have also revealed that the ED may extend their probe under the Foreign Exchange Management Act (FEMA).

In February, the Surat police filed a chargesheet in a special court against Sai and eight others, charging them under the Prevention of Corruption Act, for allegedly conspiring to bribe police and judicial officials to weaken a rape case lodged against him.

Source : http://www.indiatvnews.com/crime/news/ed-files-case-against-asaram-under-money-laundering-act-5677.html