Thursday, 2 January 2014

देखें, आसाराम बापु ने कैसे किया करोड़ों का घोटाला?

देखें, आसाराम बापु ने कैसे किया करोड़ों का घोटाला?

Updated Jan 18, 2013 at 14:20 pm IST |




18 जनवरी 2013
आईबीएन-7

आसाराम और उनके बेटे पर मध्य प्रदेश के रतलाम में 700 करोड़ रुपए की जमीन हड़पने का संगीन आरोप लगा है। आरोप है कि साल 2001 में रतलाम की एक फैक्ट्री की जमीन आसाराम ने सतसंग के लिए किराए पर ली थी, जिसपर उन्होंने कब्जा जमा लिया। नारायण साईं की वेबसाईट में मंदिर के पास की जमीन आसाराम अपनी बता रहे हैं। पूरे 200 एकड़ जमीन कब्जा करने का आरोप आसाराम पर लग रहा है। आरोप है कि मध्य प्रदेश के रतलाम की 200 एकड़ जमीन पर आसाराम और उनके बेटे नारायण ने साल 2001 से कब्जा कर रखा है। कभी इस जगह जयंत विटामिन लिमिटेड यानि जेवीएल नाम की कंपनी चला करती थी जो कि 1997 में बंद हो गई। उस वक्त कंपनी की कीमत थी करीब 1200 करोड़ रूपये।

Source : http://www.one.in/hindi.in.com/%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%96%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A5%81-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A5%9C%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%98%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BE-368621.html

No comments:

Post a Comment