लड़कियों की ब्लू फ़िल्म बनाता था आसाराम का बेटा नारायण साईं

नई दिल्ली। नाबालिग से बलात्कार के मामले में जेल में बंद आसाराम बापू का बेटा नारायण साईं अपने आश्रम में लड़कियों की ब्लू फिल्म बनवाता था। जी हैं आप सही पढ़ रहें हैं| नारायण के कुकृतियों की इस खबर का खुलासा सूरत के सेशन कोर्ट की फास्ट ट्रैक अदालत के एक फैसले में हुआ है।
दरअसल, इस बात का जिक्र अदालत ने नारायण के साधक हनुमान उर्फ कौशल ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका के फैसले में किया है। अदालत में पीडि़त पक्ष की तरफ से सरकारी वकील ने नारायण साईं के साथ कई वर्षों तक रहने वाले दो गवाहों की गवाही के आधार पर अपनी दलील में कहा कि हनुमान और मोनिका अग्रवाल नारायण साई के लिए लड़कियों का इंतजाम करते थे।
चश्मदीदों के मुताबिक, ये बात सामने आई है कि नारायण साईं जब कभी सत्संग करने जाता था और रात में कहीं रुकता था तो मोनिका और हनुमान पहले से आश्रम की लड़कियों का ब्रेन वॉश करते थे और फिर नारायण साईं के पास पहुंचा देते थे। सबसे अहम खुलासा ये हुआ है कि नारायण साईं जब लड़कियों के साथ छेड़खानी या अश्लील हरकत करता था उस वक्त हनुमान उसकी ब्लू फिल्म बनाता था।
सूरत के सरकारी वकील, नयन सुखडवाला ने कहा, 'सूरत की अतिरिक्त सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने हनुमान की अग्रिम जमानत याचिका को रद्द कर दिया है। सुनवाई के दौरान जांच और गवाहों के बयानों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। इसमें दो गवाहों का बयान भी कोर्ट को दिया है।
Source : http://hindi.pardaphash.com/news/--748483/748483.html

No comments:
Post a Comment