Thursday, 2 January 2014

आसाराम सैक्स वर्धक दवाइयों व अफीम का करते थे नियमित सेवन

आसाराम सैक्स वर्धक दवाइयों व अफीम का करते थे नियमित सेवन


अहमदाबाद: नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में जोधपुर की सैंट्रल जेल में बंद आसाराम के एक समय सबसे खास और 1989 से 2005 तक आसाराम के आश्रम में मुख्य वैद्यराज के पद पर रहे वैद्य अमृत प्रजापति ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

 प्रजापति ने बताया कि आसाराम बहुत पहले से ही सैक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवाइयों का सेवन करते आ रहे हैं। प्रजापति ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से अनेक बार आसाराम को अलग-अलग शिष्याओं के साथ निर्वस्त्र अवस्था में देखा है।  प्रजापति के अनुसार आसाराम अपनी ध्यान कुटिया में ही रंगरलियां मनाया करते थे। यहां किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होती थी। महत्व की बात तो यह है कि अभी जोधपुर पुलिस आसाराम की शिष्या शिल्पी की तलाश में है जो अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ऐसी भी चर्चा है कि शिल्पी अहमदाबाद में ही कहीं छिपी हुई है।

इस मामले में प्रजापति का कहना है कि अहमदाबाद आश्रम में ऐसी एक नहीं, बल्कि कम से कम 25 ‘शिल्पी’ हैं जो आसाराम के लिए लड़कियों का इंतजाम करती हैं।

प्रजापति ने यह भी बताया कि आसाराम सैक्स वर्धक दवाइयांकई सालों से लेते आ रहे हैं। रतलाम से 17 किलोमीटर दूर आसाराम का पंचेड आश्रम है। वहां अफ ीम की खेती होती है। वहां से नियमित तौर पर आसाराम के लिए अफ ीम मंगाई जाती थी। आसाराम उसे पंचेड बूटी कहते थे। उसका नियमित सेवन करते थे। स्टेज पर जब आसाराम का सत्संग चलता था तभी आसाराम उस महिला या लड़की  पर रोशनी चमकाते थे जिसे वे पसंद कर लेते थे। आसाराम की महिला साधक उनका इशारा समझ जाती थीं और महिला को किसी तरह अपनी बातों में फं साकर उसे आसाराम की ध्यान कुटिया में भेजती थीं। इसलिए आसाराम को सैक्स वर्धक दवाइयों का सहारा लेना पड़ता था।

प्रजापति आगे कहते हैं कि किसी भी महिला से एकांत में मिलने के लिए बुलाने के साथ ही आसाराम शक्तिवर्धक दवाइयां भी मंगवाया करते थे। दवाइयों को दूध में मिलाकर महिला को पिलाया जाता था।  इस बात की पुष्टि आसाराम पर आरोप लगाने वाली लड़की के बयान से भी होती है। उसने पुलिस रिपोर्ट में कहा है कि ज्यादती से पहले उसे भी एक गिलास दूध पीने को दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि न्यायिक हिरासत पूरी होने पर आसाराम को  सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उसी दिन हाईकोर्ट में आसाराम के जमानत आवेदन की सुनवाई रखी गई है। शुक्रवार को आसाराम के वकील के.के. मनन व प्रदीप चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी की ओर से सैटल किया हुआ आवेदन पेश किया।आसाराम का पंचेड आश्रम है। वहां अफ ीम की खेती होती है। वहां से नियमित तौर पर आसाराम के लिए अफ ीम मंगाई जाती थी। आसाराम उसे पंचेड बूटी कहते थे। उसका नियमित सेवन करते थे। स्टेज पर जब आसाराम का सत्संग चलता था तभी आसाराम उस महिला या लड़की  पर रोशनी चमकाते थे जिसे वे पसंद कर लेते थे। आसाराम की महिला साधक उनका इशारा समझ जाती थीं और महिला को किसी तरह अपनी बातों में फं साकर उसे आसाराम की ध्यान कुटिया में भेजती थीं। इसलिए आसाराम को सैक्स वर्धक दवाइयों का सहारा लेना पड़ता था।

प्रजापति आगे कहते हैं कि किसी भी महिला से एकांत में मिलने के लिए बुलाने के साथ ही आसाराम शक्तिवर्धक दवाइयां भी मंगवाया करते थे। दवाइयों को दूध में मिलाकर महिला को पिलाया जाता था।  इस बात की पुष्टि आसाराम पर आरोप लगाने वाली लड़की के बयान से भी होती है। उसने पुलिस रिपोर्ट में कहा है कि ज्यादती से पहले उसे भी एक गिलास दूध पीने को दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि न्यायिक हिरासत पूरी होने पर आसाराम को  सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उसी दिन हाईकोर्ट में आसाराम के जमानत आवेदन की सुनवाई रखी गई है। शुक्रवार को आसाराम के वकील के.के. मनन व प्रदीप चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी की ओर से सैटल किया हुआ आवेदन पेश किया।

No comments:

Post a Comment