आसाराम बापू किया करते थे गलत काम - P7

आसाराम पर कानूनी शिकंजा और सख्त हो सकता है। आसाराम के रसोइये ने यह खुलासा किया है कि आसाराम की नीयत महिलाओं को लेकर खराब रहती थी और उन्होंने पीड़िता को अपने जाल में फांसने की कोशिश की थी।
यौन शोषण के मामले में पहले से ही जेल में बंद आसाराम की मुश्किलें उनके चेले और बढ़ा रहे हैं। आसाराम के रसोइये प्रकाश ने पुलिसिया पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। प्रकाश की माने तो आसाराम महिलाओं को लेकर खराब नीयत रखा करते थे और उन्हें गलत तरीके से छूते थे। प्रकाश ने यह भी खुलासा किया है कि आसाराम ने पीड़िता को अपने जाल में फांसने की कोशिश की थी और उसे यूपी, एमपी, गुजरात और छत्तीसगढ़ के आश्रमों में भी बुलाया था।
कुल मिलाकर ताजा खुलासे के बाद आसाराम पर कानून का शिकंजा और सख्त हो सकता है। अभी तक जिसे खुद आसाराम साजिश करार देने में लगे थे। उसपर उनके रसोइये का ताजा खुलासा ऐसे मौके पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। बहरहाल सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। जिसके लिए फिलहाल सभी को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
Source : http://www.p7news.com/state/14125-asaram-chefs-admits-asaram-was-guilty.html

No comments:
Post a Comment