ये है नाबालिग के साथ सेक्सकांड में फंसे आसाराम के विवादों की पूरी कहानी
नई दिल्ली। आध्यात्मिक गुरु आसाराम
बापू के खिलाफ यौनशोषण का केस दर्ज कराया गया है। दिल्ली के कमला मार्केट थाने में
एक नाबालिग लड़की ने मामला दर्ज कराया। लड़की यूपी की रहने वाली है, लेकिन उसके
दिल्ली में केस दर्ज कराया है। लड़की जोधपुर के गुरुकुल में पढ़ती थी, उसने आरोप
लगाया है कि आसाराम बापू ने उसे अपने आश्रम में बुलवाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश
की। दूसरी ओर आसाराम बापू ने खुद पर लगाए सभी आरोप खारिज कर दिये हैं। उनका कहना है
कि ये आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं, जिनका सचाई कोई लेना देना नहीं है। आसाराम बापू
की प्रवक्ता नीलम दुबे का कहना है कि जांच हो जाने दीजिये दूध का दूध और पानी का
पानी हो जाएगा। नीलम का कहना है कि ये आरोप मनगढ़ंत और छवि खराब करने की साजिश का
हिस्सा है।
जोधपुर ट्रांसफर किया गया केस
फिलहाल मामला दिल्ली में दर्ज किया गया है और बाद में जोधपुर में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। आसाराम राम बापू एक बड़ी शख्सियत हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ करना पुलिस के लिए आसान नहीं होगा। नाबालिग लड़की ने आसाराम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आसाराम पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन पहली बाहर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
अगस्त महीने की है घटना
सूत्रों ने बताया कि यह घटना अगस्त महीने के पहले सप्ताह की है। गुरुकुल में लड़की की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश में रहने वाले उसके माता-पिता को सूचना दी गई। वे गुरुकुल पहुंचे तो उनसे कहा गया कि लड़की की तबीयत में फिलहाल सुधार है, लेकिन पूरी तरह से ठीक होने के लिये अनुष्ठान की जरूरत है और अनुष्ठान खुद बापू ही करेंगे। इसलिए लड़की को बापू के पास ही ले जाओ। इसके बाद लड़की के माता-पिता उसे जोधपुर के नजदीक उस स्थान पर ले गए, जहां पर आसाराम ठहरे थे। आरोप है कि आसाराम ने अभिभावकों को वहां से चले जाने और लड़की को उनके पास छोड़ जाने को कहा।
आसाराम ने दिया दैवीय शक्ित का झांसा
बापू ने कहा कि रातभर की पूजा और अनुष्ठान से लड़की हमेशा के लिए ठीक हो जाएगी। आरोप है कि बापू ने यह भी कहा कि वह लड़की को दैवीय शक्ति देकर बड़ी वक्ता भी बना देंगे। आसाराम बापू के आश्वासन पर अभिभावक अपनी बेटी को वहीं छोड़ चले गए। उसी रात लड़की का रेप करने का प्रयास किया गया। इसके बाद लड़की घर लौट आई और उसने कई दिनों बाद अपने घरवालों को पूरी बात बताई।
आसाराम बापू के पुराने विवाद-
भक्त को मारी लात: हाल ही में आसाराम बापू के खिलाफ एक भक्त को लात मारने के मामले में कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया। बापू पर आरोप है कि शहर के मैदा मिल परिसर में प्रवचन के बाद पैर छूने झुके भक्त अमान सिंह दांगी को उन्होंने लात मारकर अभद्रता की थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
पत्रकार को मारा थप्पड़: समय-समय पर आपा खोने वाले आसाराम ने कुछ महीनों पहले गाजियाबाद में भी एक पत्रकार के सवाल पूछने पर उसे घूंसा रसीद कर दिया था। आरोप है कि रोहित गुप्ता नाम का पत्रकार आसाराम बापू के समारोह की कवरेज करने गया था। इसी दौरान आसाराम के समर्थकों ने पत्रकार पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई की। पत्रकार का आरोप है कि आसाराम बापू ने ही समर्थकों को हमले के लिए उकसाया था।
हड़प गए 700 करोड़ की जमीन?: आसाराम और उनके बेटे पर मध्य प्रदेश के रतलाम में 700 करोड़ रुपए की जमीन हड़पने का संगीन आरोप लगा है। आरोप है कि साल 2001 में रतलाम की एक फैक्ट्री की जमीन आसाराम ने सतसंग के लिए किराए पर ली थी, जिसपर उन्होंने कब्जा जमा लिया। नारायण साईं की वेबसाईट में मंदिर के पास की जमीन आसाराम अपनी बता रहे हैं। पूरे 200 एकड़ जमीन कब्जा करने का आरोप आसाराम पर लग रहा है। आरोप है कि मध्य प्रदेश के रतलाम की 200 एकड़ जमीन पर आसाराम और उनके बेटे नारायण ने साल 2001 से कब्जा कर रखा है।
पानी किसी के बाप का नहीं: होली में पानी बचाने की अपील पर भी आसाराम ने विवादित बयान दिया था। 27 मार्च 2013 को आसाराम ने ये बयान दिया था कि पानी किसी के बाप का नहीं है। ये बयान उन्होंने तब दिया जब लोगों ने उनके द्वारा हजारों लीटर पानी बर्बाद करने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि सूरत में आसाराम बापू ने हजारों लीटर पानी से होली खेली थी। बापू ने कहा कि हम किसी सरकार या सरकार के बाप का पानी नहीं लेते।
आसाराम बोले, बलात्कारियों को भाई क्यों नहीं बोला?: आसाराम बापू के मुताबिक दिल्ली गैंगरेप घटना के लिए पीड़ित लड़की भी जिम्मेदार थी क्योंकि ताली एक हाथ से नहीं बजती। उनका तो यह भी मानना था कि 6 आरोपियों के सामने अगर वह उनको रोकने की गुहार लगाती तो शायद वह बच सकती थी। इससे उसकी इज्जत और जिंदगी दोनों बनी रहती।

Source : http://khabar.ibnlive.in.com/latest-news/news/Police-Registered-A-Case-As-Minor-Accuses-Asharam-For-Sexual-Assault-2025492.html?utm_source=RHS&ref=hindi.in.com
No comments:
Post a Comment